<
Department of Hindi
विभागाध्यक्ष का संदेश


  • प्रिय छात्रों,
    जे.ई.एस. महाविद्यालय में हिंदी विभाग महाविद्यालय की स्थापना से ही आरंभ हो चुका है। इस विषय की व्याप्ति को देखते हुए इस क्षेत्र के छात्रों को व्यावसायिक एवं व्यावहारिक लाभ मिल सके इस प्रामाणिक उद्देश्य को सामने रखते हुए इस विषय का आरंभ किया गया। आज इस विषय में स्नातक तथा प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम पूरी सफलता के साथ चलाए जा रहे हैं। निजी एवं सरकारी क्षेत्रों में बढ़ती हुई माँग को देखते हुए हिंदी में अब अनुसंधान की भी सुविधा इस विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई है। जो छात्र भाषिक करियर करना चाहते हैं उनके लिए यह सुनहरा अवसर है।

    वैश्वीकरण तथा सूचना प्रौद्योगिकी के विकास ने प्रत्येक व्यक्ति तथा राष्ट्र की सोच को प्रभावित किया है। आज प्रत्येक विषय की ओर अध्ययन – अध्यापन के साथ-साथ रोजगार पाने के माध्यम की दृष्टि से भी देखा जा रहा है। हिंदी भाषा में आरंभ से ही सरकारी क्षेत्रों में राजभाषा अधिकारी, राजभाषा सहायक, हिंदी टंकंक, दुभाषीया, अनुवादक आदी अवसर प्राप्त है। साथ ही वैश्वीकरण तथा सूचना प्रौद्योगिकी ने निजी क्षेत्रों में भी काफी अवसर उपलब्ध कराएँ है। निवेश के क्षेत्र में बढ़ता भारत का आकर्षण निवेश करने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनियों को यहाँ की केंद्रीय भाषा हिंदी को स्वीकारने के लिए मजबूर कर रही है। यही कारण है कि, इन क्षेत्रों में हिंदी जानने वालों की आवश्यकता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसलिए अच्छे पदों पर उन्हें रोजगार प्राप्त हो रहे हैं। आज सूचना प्रौद्योगिकी हर घर तक पहुँच गई है। सोशल मीडिया जैसे सूचना क्षेत्र के प्रभावी संवाद माध्यमों ने लोगों के संपर्क को और भी बढ़ाया है। इस संपर्क को सुचारू बनाने के लिए नई-नई तकनीकों का अविष्कार आए दिन हो रहा है। परिणामत: तकनीकी क्षेत्रों में भाषिक विशेषज्ञों की आवश्यकता प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसलिए लैंग्वेज इंजीनियरिंग जैसी नई ज्ञान शाखा अस्तित्व में आ रही है। भाषा का तकनीक से समन्वय कर नित नई इकाइयों का अविष्कार हो रहा है। इसलिए भाषा ज्ञान के साथ-साथ भाषाई कौशल से परिपूर्ण युवाओं की माँग प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसलिए सरकारी तथा निजी क्षेत्रों में हिंदी का ज्ञान रखने वाले तथा हिंदी में बी.ए., एम.ए तथा अनुसंधान करने वाले छात्रों को काफी अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।

Copyright © 2021. This is the official Website of J. E. S. College, Jalna (M. S.) India